मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का पर्यटन और विकास कार्य में हो रहा सशक्त : शिव सिंह बिष्ट

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का पर्यटन और विकास कार्य में हो रहा सशक्त : शिव सिंह बिष्ट

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून

देहरादून— पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड के सामर्थ्य का विस्तार आज प्रत्येक क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा बेहतर सड़क संपर्क, सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था और आधुनिक पर्यटन संरचना को मजबूत किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड तेजी से एक अग्रणी पर्यटन गंतव्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ना है। साथ ही पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर राज्य की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाया जा रहा है।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पर्यटन विकास से उत्तराखंड को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *