ढिकुली–छोई में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
ब्यूरो रिपोर्ट रामनगर
रामनगर– रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ढिकुली व छोई क्षेत्र में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सफाई कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से जैविक व अजैविक कूड़े का पृथक्करण करते हुए साफ-सफाई की गई। स्थानीय लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। सांवल्दे जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। जब तक आमजन आगे नहीं आएंगे, तब तक स्वच्छता का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सकता। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तारा रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। ऐसे अभियान लोगों को प्रेरित करते हैं और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हैं। इस अवसर पर सांवल्दे जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तारा रावत, नवीन बिष्ट, तुषार कुमार, सौरभ, आनंद आर्य, सफाई कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
