चापड़ जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ग्राम लेधरा में ग्वेल देवता भंडारे में हुए शामिल

चापड़ जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ग्राम लेधरा में ग्वेल देवता भंडारे में हुए शामिल

 

ब्यूरो रिपोर्ट बेतालघाट

बेतालघाट — नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के ग्राम लेधरा में समाजसेवी सुरेन्द्र हॉल्सी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय के देवता ग्वेल ज्यू महाराज के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर चापड़ जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्वेल ज्यू महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने ग्वेल ज्यू महाराज से क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। तरुण शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं। भंडारे के आयोजन में ग्रामवासियों व श्रद्धालुओं का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *