कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर किये कीर्तन भजन

रिपोटर – राजेश तिवारी मानिला

सल्ट एक्सप्रेस

सल्ट- संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयन्ती पर अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के मानिला मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित  मानिला मंडल  अध्यक्ष मानिला भगवती तिवारी ने डॉ आंबेडकर के योगदान और उनके जीवन चरित्र पर संक्षिप्त जनकारी दी। निवर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा ने बताया कि डॉ आंबेडकर सही मायनों में भारत के शिल्पी थे। उन्होंने सर्व समाज के लिए आगे आकर कार्य किया। डॉ आंबेडकर महिलाओं के अधिकारों के पक्षधर थे। उन्होंने भारत को एकसूत्र में बांधने का प्रयास किया। उनके असीम योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी की सरकार में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किये। इस मौके पर मानिला मण्डल अध्यक्ष भगवती तिवारी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बंगारी, भुवन गहतोड़ी, बृजेश गहतोड़ी, डिकर सिंह, लीला देवी,धर्मा देवी, रघु बिष्ट, लक्ष्मी देवी, हरीश भंडारी, दुर्गा सिंह, खिमुली देवी,लक्ष्मण सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *