रामनगर में वन महोत्सव वृक्षारोपण किया।

 

रामनगर – काॅर्बेट नगरी रामनगर में वन महोत्सव के अंतर्गत अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग कार्यालय परिषद रामनगर में अमलतास, नीबू, आंवला, अमरुद, तेजपत्ता सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार,फलदार पचास पौघौं लगाये गये। साथ ही बीस पौघे वितरण किये गये।प्रभागीय वनाधिकारी अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर शिवी जोशी ने बताया कि हर साल 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है।वन मुख्यालय रामनगर में विभिन्न प्रजातियो के पौघे का वृक्षारोपण कर जागरूक अभियान चलाकर शुरूआत की है।विभिन्न रेंजों मे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।जिसमें जन जागरुकता, वृक्षारोपण, निशुल्क पौघा वितरण किया जाता है।उन्होने कहा अघिक- अघिक पौघा रोपण करना चहिए।पर्यावरण को प्रति जागरूक होना चहिए। पर्यावरण संग्रहण में बिजली बचत, जल बर्बाद न करे,कूडा न फेके। आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकते है।इस मौके प्रभागीय वनाधिकारी अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर शिवि जोशी,वन क्षेत्राधिकारी अभियंत्रिक रेंज गौरव उप्रेती, अलिम अंसारी, गजेन्द्र मेहरा, शंशी जोशी, लक्ष्मी रानी जोशी, पुष्कर रावत, सुनील, हिमानी, नवीन , राजेन्द्र सिह, डुगर गिरी, राजेन्द्र जोशी, वन दरोगा गिरीश चन्द्र उपाघ्याय, इन्द्र सिह रावत, गंगा दत्त सत्यवलि, मुकेश , वन आरक्षी संतोष कुमार, भूरे, सत्य राम सिह रावत, आनन्द बल्लभ शर्मा वन कर्मी, विभागीय कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *