राज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाघ्यक्ष शंकर सिह कोरंगा का बागेश्वर पहुचने पर जोरदार स्वागत

 

ब्यूरो रिपोट बागेश्वर

बागेश्वर – राज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाघ्यक्ष शंकर सिह कोरंगा का पीडब्लू डी गेस्ट हाउस बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ता व पदाघिकारियों ने फूलमाला पहनाकर ,गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।राज्य स्तरीय जलागम परिषद उपाघ्यक्ष शंकर सिह कोरंगा
ने कहा जल संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण एवं पुनर्जीवन की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ग्राम स्तर पर स्रोत संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और स्थानीय जल स्रोतों के पुनर्जीवन को प्राथमिकता में रखने को कहा है।सारा और मनरेगा जैसी योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पानी हम बना नहीं सकते। उसका संरक्षण ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होने कहा 01 से 15 जून तक जल उत्सव पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों जैसे श्रमदान, सफाई अभियान, सोखते गड्ढों का निर्माण, तालाबों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संग्रहण व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभागों को निर्देश दिए कि इन गतिविधियों में अधिकाधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए।इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा बागेश्वर प्रभा गढ़िया , निवर्तमान जिला महामंत्री भाजपा संजय परिहार, भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद , जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव , कपकोट ब्लॉक प्रशासक गोविंद दानू , नगर मंडल अध्यक्ष बागेश्वर राजकुमार मेहता , खारे मंडल अध्यक्ष घनश्याम राणा , देवल चौराहा मंडल अध्यक्ष भूपेश , नगर महामंत्री भाजपा पंकज सिंह मेहता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक गस्याल, कमल खेतवाल , कमल परिहार , महेश नेगी , धीरेंद्र परिहार , दयाल पांडे आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाघिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *