Salt Express

भाजपा नेता खीमानंद जोशी ने चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट।

भाजपा नेता खीमानंद जोशी ने चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट।

ब्यूरो रिपोर्ट सल्ट

 

सल्ट – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खीमानंद जोशी ने मौलेखाल में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्याल्दे, देघाट, लाखोरी घाटी, सराईखेत, सल्ट एवं मानिला क्षेत्र में चाय बागान स्थापित किए जाने की मांग रखी। खीमानंद जोशी ने कहा कि सल्ट विधानसभा क्षेत्र में चाय बागान स्थापित होने से जहां एक ओर पलायन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। वहीं स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जलवायु और भूमि चाय उत्पादन के लिए अत्यंत उपयुक्त है। इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा ने कहा कि राज्य सरकार चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सल्ट एवं आसपास के क्षेत्रों में चाय बागान की संभावनाओं का सर्वे कराया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाय बागान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version