किलकोट वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार
ब्यूरो रिपोर्ट रानीखेत
रानीखेत— अल्मोड़ा जिले की पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा के ग्राम किलकोट में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में ऐरोड क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार ने शिरकत की।मुख्य अतिथि हिमांशु कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। हिमांशु कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी खेल अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
