Salt Express

उपनल कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर शिव सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

उपनल कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर शिव सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ब्यूरो रिपोर्ट – देहरादून

देहरादून— उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग के समाधान पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए सकारात्मक निर्णय लिया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिली है।

उन्होंने इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने समस्त उपनल कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी राज्य सरकार कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रहेगी।

Exit mobile version