Salt Express

ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा ने ओखलकांडा के गरगडी में श्रम विभाग का कैम्प लगाकर पंजीकृत श्रमिकों को बाटी टूल किट व सामग्री

 

ओखलकांडा – नैनीताल जिले के भीमताल विघानसभा क्षेत्र में प्रशासन व ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने ओखलकांडा विकास खंड के गरगडी में श्रम विभाग का कैम्प लगाकर श्रमिको को सामग्री वितरण की। ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कहा यहां के ग्रामीणों को सामग्री लेने हल्द्वानी आना पड़ता था। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गरगडी में कैम्प का लगाया है। ब्लॉक प्रमुख ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मगार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को टुल किट, कम्बल, छाता, सैनट्री पैड, आदि सामग्री वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में श्रमिकों के कल्याण हेतु कर्मकार बोर्ड एवं श्रम विभाग ने अनेकों योजनाएं संचालित कर रहा है । जिसमें श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता,प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता एवं श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रमुख रूप से संचालित है।उन्होने
कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से श्रमिकों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की भी व्यवस्था की गई है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुए भीमताल क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉको कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है । जिसका लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिल रहा है। प्रमुख ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को मिले इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmailShare
Exit mobile version